सरकार ने COVID-19 महामारी को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन को एक बार फिर दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है। अभी चल रहा लॉकडाउन पहले 3 मई को खोला जाने वाला था, लेकिन शुक्रवार को एक घोषणा की गई और इसे दो हफ्तों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है। साथ ही सरकार ने अब सभी सार्वजनिक और निजी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए Aarogya Setu APP इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा यह APP COVID-19 कंटेनमेंट ज़ोन में रहने वाले लोगों के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि वे सुनिश्चत करें कि इन Zone में इस ऐप को सभी लोग इंस्टॉल करें। आरोग्य सेतु ऐप को April की शुरुआत में सरकार द्वारा पेश किया गया था और लॉन्च के कुछ ही दिनों के अंदर ऐप को करोड़ों बार डाउनलोड भी कर लिया गया है।
गृह मंत्रालय (MHA) ने अपने निर्देश में कहा, “निजी और सार्वजनिक दोनों सेक्टर के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु APP का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा। यह संबंधित संगठनों के प्रमुखों की ज़िम्मेदारी होगी कि वे अपने कर्मचारियों के बीच इस ऐप के 100 प्रतिशत कवरेज को सुनिश्चित करें।”
सरकार ने बुधवार को सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए APP का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया।
गाइडलाइन्स में एमएचए ने यह भी कहा है कि रेड ज़ोन के प्राइवेट कार्यालय (कंटेनमेंट Zone को छोड़कर) 33% कर्मचारियों के साथ काम कर सकते हैं। बचे हुए कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। इसके अलावा ऑरेंज और ग्रीन Zone में 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ दफ्तर खुलने की अनुमति है। रेड Zone के सरकारी कार्यालयों में सभी सीनियर अधिकारियों के साथ बाकि 33 प्रतिशत कर्मचारी काम कर सकते हैं।
MHA की गाइडलाइन्स में यह भी साफ किया गया है कि सभी अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि हर कंटेंनमेंट Zone में सभी नागरिक Aarogya Setu APP का इस्तेमाल करें।